delhi court

  • शेहला रशीद पर नहीं चलेगा देशद्रोह का मुकदमा

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की रहने वाली और दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद को बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ अब देशद्रोह का मुकदमा नहीं चलेगा। पिछले कुछ समय से वे लगातार भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लिख और बोल रही थीं। इस बीच खबर आई कि दिल्ली के उप राज्यपाल ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की जो मंजूरी दी थी, उसे उन्होंने वापस ले लिया है। अब दिल्ली की एक अदालत ने इसी आधार पर मुकदमा वापस लेने की मंजूरी दे दी है। चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अनुज कुमार...

  • लालू परिवार को जमानत मिली

    नई दिल्ली। जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में सोमवार, सात अक्टूबर को लालू प्रसाद और उनके परिवार के बाकी सदस्यों को जमानत मिल गई। अदालत ने कुछ नौ आरोपियों को जमानत दी है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से सभी को एक एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिली। अदालत ने सभी को पासपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। इस मामले में सोमवार को लालू प्रसाद के परिवार की दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। सुनवाई के लिए कोर्ट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव,...