यमुना पर तेज हुई राजनीति
नई दिल्ली। यमुना के पानी को जहरीला बना कर दिल्ली में नरसंहार की साजिश रचने के अरविंद केजरीवाल के आरोप पर राजनीति तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर केजरीवाल और आप सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा, ‘हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा’। उन्होंने इस तरह के आरोप लगाने के लिए केजरीवाल की आलोचना की। इसके बाद शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब...