Delhi Temperature

  • दिल्ली में तापमान 35 डिग्री के आसपास

    नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान (Temperature) सामान्य से चार डिग्री कम, 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत रहा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया। गुड़गांव में एक्यूआई 183, फरीदाबाद में 159, गाजियाबाद में 192, नोएडा में 190...