विकसित राष्ट्र बनने का रास्ता
बजट के प्रावधानों से प्रकट होता है कि भारत अपनी क्षमताओं का विस्तार करने वाला है ताकि दुनिया के बाजार में भारत के उत्पादों की पहुंच बढ़ाई जाए। अमेरिका के साथ समझौते का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे मेक इन इंडिया कार्यक्रम को लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश की महिलाओं व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। इस वर्ष संसद का बजट सत्र कई कारणों से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। बजट सत्र शुरू होने से ठीक पहले भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार संधि हुई और सत्र...