Dhaka

  • शेख हसीना दिसंबर में ढाका लौटेंगी

    नई दिल्ली। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वे दिसंबर में अपने देश लौट जाएंगी। उन्होंने कहा है कि वे ढाका जाकर कोर्ट में सरेंडर करेंगी। शेख हसीना ने कहा कि उनके साथ अवामी लीग के कई सीनियर नेता भी बांग्लादेश लौटकर आत्मसमर्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें परवाह नहीं है कि ढाका लौटने पर उनके साथ क्या बरताव होगा। वे इसकी परवाह किए बगैर लौटेंगी। शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि...

  • ढाका में भारतीय उच्चायुक्त तलब

    नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले और उनके घरों को निशाना बनाने की घटनाओं के विरोध में भारत के कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश उच्चायोग और उसके वाणिज्य दूतावासों को निशाना बनाया। इन प्रदर्शनों को लेकर ढाका में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत के उच्चायुक्त को तलब किया और आपत्ति दर्ज कराई। इससे पहले नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायोग के पास प्रदर्शन को लेकर ढाका की मीडिया ने कहा था कि भारत में उसके राजनयिक सुरक्षित नहीं हैं। भारत ने इन आरोपों को खारिज किया था। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने...

  • ढाका में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन

    ढाका। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बांग्लादेश दौरे से एक दिन पहले रविवार, आठ दिसंबर को राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने रविवार को भारतीय उच्चायोग के सामने भारत के विरोध में लॉन्ग मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने इस मार्च को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद बीएनपी के एक प्रतिनिधि गुट को पुलिस की मदद से भारतीय उच्चायोग को ज्ञापन सौंपने की इजाजत दी गई। इस बीच बीएनपी के संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी ने भारत विरोधी बयान दिए। रिजवी ने कहा- भारत हर कदम पर...