धर्मेंद्र प्रधान का पुनर्वास होगा
धर्मेंद्र प्रधान भाजपा सरकार के उन शिक्षा मंत्रियों की तरह नहीं हैं, जिनका अचानक राजनीतिक बियाबान में भेज दिए गए। स्मृति ईरानी, प्रकाश जावडेकर और रमेश पोखरियाल निशंक की तरह धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति नहीं होने वाली है। यह उनके इस्तीफे में हुई देरी और इस्तीफे का फैसला करने में हुई मशक्कत की खबरों से पता चल रहा है। इस्तीफे के बाद जिस तरह से भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनके योगदान को याद किया या उनकी तारीफ की उससे भी इसका संकेत मिलता है कि वे बाकियों से अलग हैं। इस्तीफे के बाद मंगलवार को जब वे पहली बार...