अमेरिका अपने राजनयिकों को निकाल रहा है
नई दिल्ली। सऊदी अरब पर हो रहे हमले के बाद भारत वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है तो इस बीच अमेरिका ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सऊदी अरब के अलावा अमेरिका ने कई देशों से अपने नागरिकों को निकलने के लिए कहा है। सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद अमेरिका ने अपने कुछ राजनयिकों और सरकारी कर्मचारियों को परिवारों के साथ सऊदी अरब छोड़ने को कहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।...