घरेलू राजनीति में भी घिरी सरकार
साल 2025 में घरेलू राजनीति में भी सरकार बुरी घिरी है। संस्थाओं के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। राहुल गांधी ने तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसे लेकर भले भाजपा दावा करे कि राहुल का एटम बम और हाइड्रोजन बम फुस्स हो गया लेकिन चुनाव आयोग के कामकाज पर उन्होंने जो सवाल उठाए हैं उसकी चर्चा हो रही है। ‘वोट चोरी’ भले हर पार्टी या आम लोगों के गले नहीं उतरे लेकिन चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है इसे लेकर सभी विपक्षी पार्टियां सहमत हैं। उन्होंने चुनाव सुधारों पर संसद में हुई चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठाय़ा। समाजवादी पार्टी...