भारत में सूखा पड़ने का खतरा बढ़ा
नई दिल्ली। मसौम विभाग ने इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है और इस बीच खबर है कि सुपर अल नीनो सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश की संभावना कमजोर पड़ती है। यह भी कहा जा रहा है कि सुपर अल नीनो मई से जुलाई के बीच ही सक्रिय होगा। ध्यान रहे मई के आखिरी हफ्ते में मानसून केरल के समुद्र तट पर पहुंचेगा और जुलाई तक पूरे देश में पहुंचेगा। उसी समय सुपर अल नीनो के सक्रिय होने से इस पर असर पड़ने की संभावना है। अमेरिकी मौसम एजेंसी ‘नेशनल ओशेनिक एंड...