ड्रग्स सप्लाई दुश्मन देशों की साजिश- मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुश्मन देश साजिश के तहत भारत में ड्रग्स सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि यह दुश्मन देशों की आतंकी साजिश का हिस्सा है। उनका इशारा पाकिस्तान की ओर था। प्रधानमंत्री ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ लॉन्च किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने भाषण में कहा, ‘दुश्मन देश भारतीय युवाओं को नशे के जाल में धकेलना चाहते हैं। इस साजिश को मिलकर नाकाम करना होगा। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश...