drugs

  • साख से समझौता नहीं

    अनुसंधान एवं परीक्षण की गतिविधियों को नौकरशाही सुस्ती से मुक्त करना सही दिशा में कदम है। लेकिन इसे सुनिश्चित करना भी जरूरी होगा कि दवा कंपनियां नियमों में दी जा रही रियायत का बेज़ा फायदा ना उठाएं। भारत सरकार ने नई दवाओं के विकास के लिए हरी झंडी देने के नियम आसान बनाए हैं। इसके लिए नई औषधि एवं क्लीनिकल ट्रायल के 2019 में बने नियमों में बदलाव किया गया है। मकसद नई दवाओं के परीक्षण में लगने वाले समय को घटाना और संबंधित अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। पहले ऐसे कार्यों के लिए केंद्रीय औषधि प्रमाणन नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ)...

  • गुजरात में दो हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई

    अहमदाबाद। गुजरात में नशीली दवाओं की खेप पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। अब तटरक्षक बल ने गुजरात के समुद्र में तीन क्विंटल ड्रग्स पकड़ी है, जिसकी कीमत 18 सौ करोड़ रुपए बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि जब्त ड्रग्स मेथामफेटामाइन हो सकता है। बताया गया है कि गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड यानी एटीएस और तटरक्षक बल ने 12 और 13 अप्रैल की दरम्यानी रात को साझा अभियान में पोरबंदर से 190 किमी दूर समुद्र से ड्रग्स की खेप को पकड़ा है। गुजरात एटीएस ने इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा...

  • भोपाल में दो हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी

    भोपाल। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़े जाने के एक हफ्ते के भीतर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की ड्रग्‍स बरामद हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने गुजरात एटीएस की टीम के साथ मिलकर शनिवार को एक फैक्टरी में छापा मारा, जहां ड्रग्स बनाई जा रही थी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह फैक्टरी भोपाल से सटे बगरोदा गांव के औद्योगिक क्षेत्र में है, जो कटारा हिल्स थाना इलाके में स्थित है। दावा किया जा रहा है...