ई-20 से गाड़ी खराब हुई तो फ्री में बदले जाएंगे पार्ट्स!
नई दिल्ली। पेट्रोल में इथेनॉल मिक्सिंग के सबसे बड़े पैरोकार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर ई-20 यानी 20 फीसदी इथेनॉल वाले पेट्रोल से गाड़ी खराब होती है तो मुफ्त में पार्ट्स बदले जाएंगे। उन्होंने अंग्रेजी के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे ई-20 फ्यूल से प्रभावित पुरानी गाड़ियों यानी 2023 से पहले की गाड़ियों के पार्ट्स को बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए बदलें। हालांकि गडकरी ने ई-20 पेट्रोल से सोशल मीडिया पर गाड़ियों के खराब होने या नुकसान की खबरों को पूरी तरह...