हिंदू संगठन के विरोध में एफिल टावर बंद
नई दिल्ली। हिंदू संगठन स्वामीनारायण संस्थान के रवैए से आहत एफिल टावर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी, जिसकी वजह से सोमवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस का ऐतिहासिक एफिल टावर बंद रहा। शनिवार को हुई एक घटना से एफिल टावर के कर्मचारी नाराज थे। इस मामले में विवाद बढ़ने पर स्वामीनारायण संस्थान ने पूरे मामले पर खेद जताया है और माफी मांगी है। पर खबर की पूरी दुनिया में सुर्खिया बनी। संगठन और हिंदूओं की बदनामी। असल में शनिवार को हिंदू संगठन बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी बीएपीएस के करीब एक सौ सदस्य एफिल टावर गए थे। आरोप है...