Election Commission row

  • एक अरब वोटरों की चाभी—सीमा खन्ना

    भारत राष्ट्र-राज्य के 145 करोड़ लोगों, एक अरब यानी कोई सौ करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की डिजिटल चाबी और मतदाता सूचियों की धांधली के पासवर्ड का नाम है—सीमा खन्ना। दुनिया कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से निरंकुश राक्षसी तंत्र (Despotic System), डिजिटल तानाशाही की जिन आशंकाओं में उसके प्रोटोटाइप की झलक देखती है, उसकी एक भारतीय प्रतीक, नमूना हैं चुनाव आयोग की सीमा खन्ना (डायरेक्टर जनरल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, चुनाव आयोग)। सवाल है कैसे यह महिला भारत के एक अरब मतदाताओं की डिजिटल मतदाता सूची के दरवाजे की चाबी? तो जान ले बात मामूली वेबसाइट या ऐप की नहीं है। मतदाताओं को काटने-जोड़ने...

  • विपक्ष धारणा की लड़ाई जीता

    ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने जो खुलासा किया है उससे विपक्ष के आरोपों की पुष्टि हुई है। इससे पहले जब राहुल गांधी और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते थे कि एसआईआर में धांधली हो रही है या वोट चोरी किया जा रहा है तो लोगों को लगता था कि यह हारे हुए नेताओं का प्रलाप है। इसलिए उन पर ध्यान नहीं दिया जाता था या उनका मजाक उड़ाया जाता था। लेकिन अब आम आदमी, जिसमें भाजपा को वोट देने वाले लोग भी हो सकते हैं उनके मन में यह बात बैठेगी कि विपक्ष ठीक कह रहा था। विपक्ष जो...