Election Commissioners

  • चुनाव आयुक्तों की मिली छूट पर नोटिस जारी

    नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को उनके कामकाज के मामले में मुकदमे से आजीवन छूट देने के कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। गौरतलब है कि 2023 के कानून की धारा 16 के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को अपने सरकारी कामकाज के दौरान किए गए फैसलों के लिए आपराधिक मुकदमों से आजीवन कानूनी सुरक्षा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में धारा 16 पर सवाल उठाया गया...

  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले में नई याचिकाएं

    नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमों में नया पेंच आ गया है। इस मामले में दो नई याचिकाएं दायर की गई हैं। असल में 2023 में बने इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले पर 23 सितंबर को दो जजों जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने विचार किया था। दोनों जजों ने अलग अलग फैसला सुनाया। जस्टिस दत्ता ने कहा कि इस मामले को बड़ी बेंच को भेजने की जरुरत नहीं है, जबकि जस्टिस शर्मा ने...

  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर आज सुनवाई

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने और विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने के बाद अब बुधवार, 19 फरवरी को इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ज्ञानेश कुमार की प्रोन्नति और विवेक जोशी की नियुक्ति के एक दिन बाद मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने वह मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों के कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 19 फरवरी को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करेगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को एक गैर सरकारी संगठन की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि...

  • चुनाव आयुक्तों के मामले की सुनवाई से हटे चीफ जस्टिस

    Chief Justice Election Commissioners:  देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनाए गए कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से चीफ जस्टिस ने अपने को अलग कर लिया है। इस मामले की सुनवाई छह जनवरी से शुरू होने वाली है और अब इसके लिए नई बेंच का गठन किया जाएगा। गौरतलब है कि दो मार्च 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें कहा गया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तीन सदस्यों का पैनल करेगा। इसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सुप्रीम कोर्ट के चीफ...