चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर आज सुनवाई
नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने और विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने के बाद अब बुधवार, 19 फरवरी को इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ज्ञानेश कुमार की प्रोन्नति और विवेक जोशी की नियुक्ति के एक दिन बाद मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने वह मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों के कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 19 फरवरी को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करेगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को एक गैर सरकारी संगठन की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि...