हाथी के हमले में 13 लोगों की मौत
चाईबासा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के दो हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। चाईबासा मंडल वन अधिकारी आदित्य नारायण ने बताया कि हाथी के हमले में चार लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई लोगों पर हमले करने वाला हाथी मंगलवार देर रात नोआमुंडी और हटगामरिया पुलिस थाना क्षेत्रों में घुस गया और एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित छह लोगों को मार डाला। नारायण ने बताया कि एक दिन पहले इसी हाथी ने कोल्हान क्षेत्र में...