ईपीएफ पर 8.25 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ में जमा पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भविष्य निधि खाते में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज दर 8.25 फीसदी बरकरार रखा गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की शुक्रवार, 28 फरवरी को बैठक हुई, जिसमें ब्याज दर में बदलाव नहीं करने का फैसला हुआ। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर को 8.15 से 0.10 फीसदी बढ़ा कर 8.25 फीसदी किया गया था। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में इसे 8.10 से 0.05 फीसदी...
