गंगा की उलटी धार
अमेरिका अपनी ताकत का इस्तेमाल विकासशील देशों की पूंजी और औद्योगिक विशेषज्ञता को झटकने के लिए कर रहा है। भारत ने इस रुझान का मुकाबला करने की इच्छा तक नहीं दिखाई है। एस्सार ग्रुप लगभग 15 बिलियन डॉलर के निवेश से अमेरिका में अपनी स्टील कारखाना परियोजना को पुनर्जीवित करेगा। एस्सार ग्रुप के मालिक रुइया बंधुओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके मंत्रियों की मौजूदगी में यह हाई प्रोफाइल एलान किया। इस तरह ये समूह उन भारतीय कंपनियों में शामिल हो गया है, जिन्होंने इस वर्ष अमेरिका में अरबों डॉलर के निवेश की घोषणा की है। सन फार्मस्यूटिकल्क, जेएसडब्लू स्टील, अभ्युदय...