नौतपा शुरू, भीषण गर्मी का कहर
नई दिल्ली। जेठ के महीने में सबसे अधिक गर्मी वाले दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है उसकी शुरुआत हो गई है। 25 मई से दो जून तक नौतपा रहने की संभावना है। हालांकि इस बार उत्तर भारत में उससे पहले ही भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों के अलावा राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 46 से 48 डिग्री तक रहा। लगभग पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर है। लगातार...