फिनलैंड के साथ कई समझौते
नई दिल्ली। भारत और फिनलैंड ने कई अहम समझौते किए हैं। भारत की चार दिन की यात्रा पर आए फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपक्षीय वार्ता की। स्टब बुधवार को चार दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरे का मकसद व्यापार, निवेश और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों में दोपक्षीय सहयोग को बढ़ाने का है। गुरुवार की बैठक में दोनों देशों ने डिजिटलाइजेशन और टिकाऊ विकास के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत और फिनलैंड ने दोनों देशों के...