मोदी ने किया फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उनकी हिस्सेदारी की यह हैट्रिक है। प्रधानमंत्री ने फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े दिग्गजों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने 7.8 फीसदी की विकास दर हासिल की है और इससे पूरी दुनिया को हौसला मिलता है। उनके इस कार्यक्रम से एक दिन पहले सोमवार को कार्यक्रम स्थल के बाहर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों को सोमवार को पकड़ा था लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई। पुलिस ने बताया कि बांद्रा कुर्ला...