दिल्ली में भीषण आग, नौ लोगों की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला इमारत में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें चार पुरुष, चार महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। दिल्ली फायर सर्विस की ओर से बताया गया है कि रविवार को तड़के चार बजे से थोड़ा पहले आग लगने की सूचना मिली। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू पाया गया। इमारत के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं।...