अहमदाबाद की अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में शनिवार को भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। घटना अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके की है, जहां अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में वहां काम करने वाले नौ कर्मचारियों की मौत हो गई और करीब 15 घायल हो गए। हादसे की जगह से करीब एक किलोमीटर दूर रैपिड एक्शन फोर्स यानी आरएएफ का शिविर है। बताया गया है कि धमाके की आवाज सुनते ही आरएएफ के जवान तुरंत घटनास्थल पहुंचे और लोगों को बचाया। धमाका इतना तेज था कि इसकी...