यूपी: कोहरे की धुंध में छिपा ताजमहल, दीदार के लिए परेशान हुए पर्यटक
Fog in UP: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के बीच तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं शुक्रवार की सुबह आगरा में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की सफेद चादर में दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक ताजमहल भी गायब हो गया। ऐसा लग रहा था कि जैसे कोहरे ने ताजमहल को अपने आहोश में ले लिया हो। थोड़ी दूरी से भी ताजमहल के दीदार ठीक से नहीं हो रहे है। आगरा में कोहरे की धुंध शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरा छाया हुआ है। वहीं...