राहत की उम्मीद नहीं
खाद्य महंगाई बढ़ने से आम उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ता है, उनकी क्रय शक्ति घटती है, और ग्रामीण आर्थिकी पर खराब असर पड़ता है। इस कारण आम उपभोग घटता है, जिससे पूरी अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है। महंगाई की मार फिर तेजी से पड़ रही है। बीते महीने खुदरा मुद्रास्फीति दर में हुई बढ़ोतरी ने आम जन-जीवन और रसोई के बजट को प्रभावित किया है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो पिछले 23 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। अगस्त में यह 4.83 प्रतिशत दर्ज की गई थी। उसके बाद एक महीने...