विदेशी मुद्रा भंडार 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 12.422 अरब डॉलर बढ़कर 729.328 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार का पिछला रिकॉर्ड स्तर 728.494 अरब डॉलर था जो 27 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। विदेशी मुद्रा का भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़ा है। इस दौरान इसमें 62.39 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.482 अरब डॉलर बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 591.333 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें अमेरिकी डॉलर...