भारत नहीं आ रहे घुमक्कड़!
नए साल की पूर्व संध्या पर गोवा सूना है और आगरा में विदेशियों से ज्यादा एनआरआई हैं। जानकारी के मुताबिक, जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर में भी इस साल कम पर्यटक पहुंचे हैं। भारत बिला शक दुनिया की सबसे दिलचस्प जगह है। यहां की महक और यहाँ का माहौल, यहाँ के लोग और यहाँ की चीज़ें, यहाँ का इतिहास और यहाँ के रहस्य - सभी अनूठे हैं। यहां जीतने के लिए पहाड़ हैं, तैरने के लिए समंदर हैं, घूमने के लिए शहर हैं और ऐसे राज्य हैं जिनमें आप खो सकते हैं। यहाँ सभी के लिए चाय और जलेबियां हैं और...