मोदी छह दिन की विदेश यात्रा पर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरान वे जी सात देशों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री मोदी की दोपक्षीय वार्ता होगी या नहीं। बहरहाल, प्रधानमंत्री की यह यात्रा 13 से 18 जून तक चलेगी। पीएम बनने के बाद मोदी की यह सातवीं फ्रांस यात्रा है। वे 13 और 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में रहेंगे, जहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ...