four stars of destiny

  • नरवणे की किताब पर कौन झूठ बोल रहा है?

    नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन की क्या स्थिति है? किताब के प्रकाशन अधिकार रखने वाली कंपनी पेंग्विन रैंडम हाउस ने कहा है कि किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई। कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘प्रकाशन के सभी अधिकार हमारे पास हैं। अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी आई है और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है’। जनरल नरवणे ने भी मंगलवार को इस मसले पर चुप्पी तोड़ी और उन्होंने प्रकाशन की ओर से सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट को साझा...

  • चीनी टैंक-सैनिक बढ़ रहे थे मोदी कमडंल ढूंढ रहे थे!

    सोचे, कल्पना करें भारत के सेनापति के 31 अगस्त 2020 की रात 8.15 बजे से 10.30 तक के क्षणों पर। तब चार टैंक लिए चीनी पैदल सेना भारत की सीमा की और बढ़ रही थी। कहां? लद्दाख के रेज़िन ला इलाके में। उत्तरी कमांड के जनरल योगेश जोशी ने 8.15 बजे भारत के सेनापति जनरल एमएम नरवणे को फोन पर चीनी सैनिकों, टैंकों के बढ़ने की आपतकालीन सूचना दी और पूछा--क्या आदेश है? थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे ने तुरंत रक्षा मंत्री, एनएसए, विदेश मंत्री, एनएसए, सीडीएस को फोन किया। संकट और उसकी गंभीरता बताई। और ‘आदेश’ के लिए कहां। शायद...