Free bus passes

  • यूपी में महिलाओं को मुफ्त बस पास

    लखनऊ। दिल्ली और कर्नाटक की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने महिलाओं को मुफ्त बस पास का तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 60 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया गया। इस फैसले का लाभ एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा। रक्षाबंधन से पहले आया यह फैसला ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के नाम से मंजूर की गई। इसके...