रेवड़ी राजनीति के अंत की शुरुआत?
दिल्ली के चुनाव नतीजों की अलग अलग नजरिए से व्याख्या हो रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आम आदमी पार्टी और खुद अरविंद केजरीवाल का चुनाव हार जाना एक बड़ी परिघटना है। आंदोलन से निकली एक पार्टी ने एक दशक के समय में जो मुकाम हासिल किया था वहां से उसका नीचे गिरना कई बातों का संकेत है। आमतौर पर यह माना जा रहा है कि आंदोलन से निकली पार्टी अपने मूल्यों को भूल गई और किसी दूसरी पारंपरिक पार्टी की तरह राजनीति करने लगी इसलिए उसकी हार हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि एक...