फ्यूल स्विच के कारण नहीं हुआ था विमान हादसा
नई दिल्ली। पिछले साल हुए अहमदाबाद विमान हादसे के बारे में केंद्र सरकार ने बड़ी जानकारी दी है। केंद्र ने बताया है कि फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी के कारण हादसा नहीं हुआ था। नागरिक विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी। मुरलीधर मोहोल ने बताया कि विमान निर्माता कंपनी के एडवांस टेस्ट में भी इस सिस्टम में किसी तरह की खामी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि पिछले साल जारी एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद...