क्या G2 ही अब दुनिया की नई व्यवस्था है?
आज बीजिंग में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने बैठे हैं। यह केवल एक कूटनीतिक मुलाकात नहीं है। यह उस बदलती दुनिया की एक शांत लेकिन निर्णायक तस्वीर है, जहाँ पुरानी व्यवस्था अपनी पकड़ ढीली कर रही है और नई व्यवस्था अभी अपना नाम भी पूरी तरह नहीं पा सकी है। यह ट्रंप की 2017 के बाद पहली चीन यात्रा है। तब दुनिया कुछ और थी। वैश्विक व्यवस्था के भीतर संस्थाओं का भरोसा अभी टूटा नहीं था, भले ही उसमें दरारें दिखने लगी थीं। आज स्थिति अलग है। पश्चिम एशिया में युद्ध ने होर्मुज़...