भारत में गलगोटिया शिक्षा मॉडल
भारत में शिक्षा की क्या स्थिति है और खास कर विज्ञान व प्रौद्योगिकी की शिक्षा में भारत कहां खड़ा है इसकी एक तस्वीर इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के एक्सपो में देखने को मिली। भारत सरकार के एनआईआरएफ यानी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क और निजी संस्थाओं की रैकिंग में बहुत ऊपर स्थान हासिल करने वाले गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपने एक्सपो में एक रोबोडॉग प्रस्तुत किया। यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर ने मीडिया के सामने कहा कि इसका नाम ओरायन है और इसे यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सलेंस में तैयार किया गया है। लेकिन चंद घंटों में पता चलr कि वह रोबोडॉग...