गांधीनगर में गंदे पानी से बीमारी फैली
गांधीनगर। मध्य प्रदेश के इंदौर के बाद अब गुजरात के गांधीनगर में गंदे पानी से बीमारी फैली है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में गंदा पानी पीने से पिछले तीन दिनों 104 बच्चे बीमार हो गए। इनमें से 50 फीसदी बच्चों को टाइफाइड हुआ है। मरीजों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ने लगी कि सिविल अस्पताल में बच्चों भर्ती करने के लिए नया वार्ड खोलना पड़ा। इंदौर की तरह यहां भी पीने के पानी की पाइप लाइन में सीवेज की गंदगी मिल रही थी। गौरतलब है कि इंदौर में गंदा पानी पीने से 15 लोगों की मौत हुई है। बहरहाल, गांधीनगर...