Ganga Expressway

  • उत्तर प्रदेश : 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए गंगा एक्सप्रेसवे को कमर्शियल ऑपरेशन डेट (सीओडी) से 15 दिनों तक टोल-फ्री रखने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत प्रदेश की जनता बिना किसी शुल्क के यूपी के सबसे लंबे व अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे का अनुभव कर सकेगी।   सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परियोजना के कन्सेशनैयर्स आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर और अदाणी इन्फ्रास्ट्रक्चर को 15 दिनों तक टोल कलेक्शन स्थगित रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यूपीडा द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में...

  • सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा कभी भी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती। ये लोग हमेशा विकास विरोधी राजनीति करेंगे। यूपी को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी...

  • Ganga Expressway पर सफर करने वालों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं, सरकार ने लिया फैसला

    Ganga Expressway: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट Ganga Expressway के किनारे मेरठ से संभल तक तीन जनसुविधा केंद्र बनाए जाएंगे, जहां यात्रियों के लिए चाय नाश्ता से लेकर आराम व वाहन में ईंधन भरवाने सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। अगले साल शुरूआत में जनसुविधा केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि Ganga Expressway का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और यात्रियों को सुविधा देने का भी काम तेजी से चल रहा है। यूपी औद्योगिक एक्सप्रेसवेज विकास प्राधिकरण द्वारा मेरठ से लेकर प्रयागराज तक Ganga Expressway का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। यात्रियों...