गौहर जानः हिंदुस्तानी गायिकी की पहली आइकॉन
उम्र में गांधी और टैगोर से बड़ी जोहरा बाई आगरेवाली, बड़ी मलका जान, गौहर जान, जानकी बाई छप्पन छुरी, छमिया बाई, रतन बाई, मुश्तरी बाई, अख्तरी बाई आदि ने उस ज़माने में स्त्री सशक्तीकरण की जो मिसाल कायम की वह अद्भुत है। .... इन गायिकाओं में कई स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ी थीं और गोपनीय ढंग से क्रांतिकारियों को मदद करती थीं। इस संबंध में विद्याधरी बाई के अनेक किस्से प्रचलित हैं। आज 26 जून है। भारत की पहली ग्रामोफ़ोन गर्ल गौहर जान की 153वीं जयंती। तीन साल पहले उनकी डेढ़ सौवीं जयंती भी अलक्षित चली गई। जब 2014 में बेगम...