पिघल रहे ग्लेशियर, पानी का होगा संकट
दुनिया का तापमान बढ़ रहा है, ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और वैश्विक स्तर पर नदियों के बहाव में अंतर आ रहा है| नदियों में पानी की कमी से पूरी अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है और समाज में अस्थिरता बढ़ रही है| ग्लेशियर से एशिया में गंगा समेत 12 प्रमुख नदियाँ निकलती हैं जो भारत समेत 16 देशों में बहती हैं और इन नदियों पर पानी के लिए लगभग 2 अरब आबादी आश्रित है| एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वर्ष 2027 में एक ऐसा दिन होगा जब उत्तरी ध्रुव और आर्कटिक महासागर बर्फ-विहीन होगा| संभव...