दुनिया भर में इंटरनेट ठप होने का खतरा
नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल का हमला शुरू होने के बाद पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दुनिया तेल के संकट से जूझ रही है और अब इंटरनेट के प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। असल में खाड़ी के देशों के आसपास समुद्र में हाईस्पीड इंटरनेट केबल्स भी बिछी हैं। युद्ध की वजह से उनको खतरा पैदा हो गया है। ध्यान रहे होरमुज की खाड़ी से दुनिया का 20 फीसदी और भारत का 40 फीसदी तेल गुजरता है। लेकिन उसके नीचे इंटरनेट की केबल्स भी हैं, जिन पर दुनिया भर की संचार व्यवस्था टिकी है।...