गूगल देगा कर्मचारियों को ट्रेनिंग!
नई दिल्ली। भारत में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार, 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की और गूगल की कई योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी भारत के दो करोड़ कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई में ट्रेनिंग देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गूगल के सीईओ से मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। सुंदर पिचाई से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘हमने भारत में एआई के क्षेत्र...