दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट से भी बेहतर: सीएम आतिशी
Atishi Marlena: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने झिलमिल इलाके में सरकारी स्कूल में एक नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। झिलमिल के इस सरकारी स्कूल में अलग-अलग विषयों के 6 लैब्स हैं। इस स्कूल में विश्वस्तरीय हॉकी मैदान और 5 स्टेट मल्टीपरपस हॉल भी बनवाया गया है। इस अवसर पर आतिशी ने कहा कि दिल्ली की ‘शिक्षा क्रांति’ से सरकारी स्कूल के छात्रों में प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स से बेहतर करने का आत्मविश्वास आया है। हर बच्चे को सबसे अच्छी शिक्षा देने के अरविंद केजरीवाल के विज़न के तहत झिलमिल कॉलोनी के स्कूल में बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास एकेडमिक...