दिल्ली में ग्रैप का पहला चरण लागू
नई दिल्ली। विजयादशमी के दिन हुई आतिशबाजी के अगले दिन बुधवार, 21 अक्टूबर से राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप का पहला चरण लागू कर दिया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंचने की वजह से यह फैसला किया गया है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि ग्रैप के पहला चरण लागू किया जा रहा है। सरकार की इस घोषणा के बाद दिल्ली मेट्रो ने अपने फेरे बढ़ाने का ऐलान किया। ग्रैप का पहला चरण लागू होने के साथ ही दिल्ली और एनसीआर...