नए साल का झटका: महंगी हो सकती हैं सिगरेट-तंबाकू के कश,कपड़े की कीमतों में बढ़ोतरी
GST Rate Hike: नए साल से सिगरेट, तंबाकू और कोल्ड ड्रिंक्स के शौकीनों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ सकती है। जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने इ न उत्पादों पर जीएसटी दर को मौजूदा 28% से बढ़ाकर 35% करने की सिफारिश की है। जिसमें सिगरेट, तंबाकू और कोल्ड ड्रिंक्स पर जीएसटी रेट बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। 21 दिसंबर 2024 को राजस्थान के जैसलमेर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। अगर यह सिफारिश मंजूर होती है, तो...