खाड़ी से क्या लौटेंगे भारतीय?
यह यक्ष प्रश्न है कि क्या खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय वापस लौटेंगे? यह भी सवाल है कि क्या भारत सरकार खाड़ी के भारतीयों को लौटा लाने के लिए वैसा ही कोई अभियान चलाएगी, जैसा यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए चला था? चार साल पहले फरवरी 2022 में यूक्रेन में जंग छिड़ी तो वहां फंसे भारतीयों को लाने का बड़ा हल्ला मचा। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फोन करके युद्ध रूकवा दिया ताकि वहां पढ़ाई कर रहे भारत के छात्रों को सुरक्षित निकाला जाए। युद्ध रूकवाने का नैरेटिव कई महीनों, बरसों तक चलता रहा।...