गुरु रविदास एयरपोर्ट का उद्घाटन
चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दांव चला है। वे रविवार को पंजाब के जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने रविदासिया समाज के सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संत निरंजन दास के पैर भी छुए। उन्होंने श्री गुरु रविदास जी महाराज हवाईअड्डे का उद्घाटन भी किया। पहले इसका नाम आदमपुर हवाईअड्डा था। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां’ (मैं पंजाब की...