एक्ट्रेस काजोल ने फैंस को दी दशहरे की शुभकामनाएं
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने शनिवार को अपने प्रशंसकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में काजोल लाल साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह सभी को दशहरे की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो के आखिरी में वह एक गलती करती हैं, जो रिकॉर्ड हो जाता है। एक्ट्रेस काजोल कहती हैं कि सभी को दशहरे की शुभकामनाएं। हालांकि, वह अगले ही सीन में मजाकिया चेहरा बनाती हैं। दूसरा वीडियो ठीक से शूट करते हुए काजोल (Kajol) कहती हैं कि सभी को दशहरे...