हरभजन ने धोनी पर साधा निशाना, कहा- 10 वर्षों से कोई बात नहीं,फोन नहीं उठाया…
harbhajan vs Dhoni: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने खुलासा किया है कि वह और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अब एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। हालांकि, हरभजन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके और धोनी के बीच कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है, लेकिन दोनों अब दोस्त नहीं रहे। हरभजन सिंह और एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। दोनों ने मिलकर भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। धोनी ने इन दोनों ऐतिहासिक टूर्नामेंटों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जबकि हरभजन...