खड़गे, राहुल ने की हार की समीक्षा
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में हार की समीक्षा की है। चुनाव नतीजों के दो दिन बाद गुरुवार, 10 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें हार के कारणों की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि नतीजों के तुरंत बाद से कांग्रेस ने कहना शुरू किया था कि वह तंत्र के कारण हारा है यानी सिस्टम ने उसको हरवाया है। कांग्रेस ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया है और इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से की है। लेकिन गुरुवार की बैठक में हार के अन्य कारणों की...