Haryana News

  • कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

    कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (Nayab Singh Saini) ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वह कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता की अहमियत पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें। इस अभियान के साथ ही शहर के 18 सेक्टरों में एक साथ स्वच्छता महाअभियान चलेगा और उम्मीद है कि इसमें हजारों लोग शामिल...

  • नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ

    पंचकूला। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बन गई है। नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से कांग्रेस के मेवा सिंह को मात देकर चुनाव जीता था। नायब सिंह सैनी के अलावा अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली है। अनिल विज अंबाला कैंट से विधायक हैं। इसके अलावा भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल ने भी मंत्री पद की...

  • नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। 15 अक्टूबर को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। समारोह में भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम...

  • हरियाणा: शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस से आगे

    चंडीगढ़। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर के बाद भाजपा आगे चल रही है। भाजपा 38 सीटों पर, कांग्रेस 36 सीटों पर, इनेलो एक सीट पर तथा बीएसपी एक सीट पर आगे चल रही है। दोनों दलों के संभावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार - भाजपा के नायब सिंह सैनी तथा कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा - अपनी-अपनी सीटों पर ठीक-ठाक मतों से आगे चल रहे हैं। कई एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस (Congress) की जीत की भविष्यवाणी की है, जहां 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, भाजपा ने दावा किया है कि...

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव: वोटों की गिनती जारी

    रोहतक। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस भाजपा से आगे दिख रही है। कांग्रेस कार्यालयों और नेताओं के आवास पर भी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। रोहतक स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला सभी जश्न में डूबे हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि कांग्रेस (Congress) हरियाणा में बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। समर्थकों का मानना है कि हुड्डा ने जो...

  • ‘आप’ सांसद संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी रेड

    गुरुग्राम। सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के विभिन्न ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड डाली। इस कार्रवाई पर आप नेताओं ने नाराजगी जताई है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ये फर्जी मामला है। सांसद संजीव अरोड़ा पर फर्जी तरीके से जमीन खरीदने का आरोप है। ईडी का कहना है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में की गई है। गुरुग्राम में अरोड़ा की कंपनी है यहां पर छापा पड़ा इसके अलावा आप सांसद के लुधियाना स्थित आवास पर भी ईडी पहुंची।...

और लोड करें